
कुछ दिनों पहले मम्मा शाम को एक पार्टी में जा रहे थे। चूंकि मुझे सुबह थोड़ा बुखार था इसलिए मेरे जिद करने पर भी मुझे साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए। मम्मा से पूछा, 'ये तो बताओ पार्टी किस बात की है?' मम्मा बोले कि उनके ऑफिस में एक अंकल retire हो रहे हैं इसलिए वो retirement की पार्टी दे रहे रहे हैं। आज तक बर्थडे पार्टी सुना था , शादी की पार्टी सुना था (इन में जाती भी हूँ ) पर यह भला retirement पार्टी क्या होती है ....... यह retirement क्या होता है। मम्मा से पूछा तो बोले , ' जब हम ६० साल के हो जाते हैं तो ऑफिस से retirement हो जाता है यानी फिर ऑफिस नहीं जाना पड़ता। ' बड़ा आश्चर्य हुआ ये सुन कर....फिर से पूछा .......क्या ६० साल के होने बाद ऑफिस बिल्कुल नहीं जाना पड़ता ?.....स्कूल भी नहीं और कॉलेज भी नहीं और ऑफिस भी नहीं ? ........ मम्मा ने कहा - ' हाँ बेटा। ' .........इतना सुकून मिला यह सुनकर ......तुरंत मम्मा को कहा , ' मम्मा , जब मैं 60 साल की हो जाउंगी ना तब खू ssssss ब T.V. देखूँगी और खू ssssss ब सोऊँगी ........ । ' मम्मा बोले , 'अच्छा बेटा। '

लगा कि एक और बात अभी से साफ़ कर देना ही बेहतर है....मम्मा से कहा, ' देखो, उस समय मुझे यह मत कहना कि यह काम करदे.... वो काम कर दे .....मैं कोई काम भी नहीं करुँगी....सिर्फ़ T.V. देखूंगी और सोऊँगी ....जितनी देर मेरी इच्छा होगी उतनी देर..... । ' मम्मा हँस दिए (पता नहीं क्यों? ) और बोले, ' अच्छा बाबा, तुझे कोई काम भी नहीं बोलूंगी । ' ...... चैन की एक लम्बी साँस ली ........
यह सब सोच ही रही थी कि अचानक एक ख्याल आया ....... और मम्मा को पूछा , 'मम्मा, आप 60 साल के कब हो होंगे ? '